Budget 2023:-झारखंड बजट में किसानों के लिए क्या ? जानें सबकुछ:मोटे अनाज पर फोकस, सिंचाई सुविधाओं पर जोर, जैविक खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य

Budget 2023

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड विधानसभा में एक लाख 16 हजार 4 सौ 18 करोड़ का बजट पेश किया गया। इस लंबे चौड़े बजट में राज्य के किसान- मजदूरों के लिए क्या है ? इस बजट में कृषि एंव संबद्ध क्षेत्र के लिए बजट में 11.84 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है।

राज्य की खेती किसानी के लिए क्या

इस बार 4 हजार 6 सौ 27 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। बजट में हमेशा गरीब, किसान की चर्चा होती है लेकिन उनके लिए लाई गयी योजना, किए गये प्रयास उन तक नहीं पहुंचते।आइए समझते हैं सरकार ने इस बजट में किसान, मजदूरों के लिए क्या- क्या दिया है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने राज्य का बजट पेश करते हुए कहा, राज्य की आर्थिक संस्कृति आज भी खेती है। सरकार किसानों को ऋण से मुक्त करना चाहती है। सूखा से हुए फसल के नुकसान पर किसानों को राहत पहुंचा सकें।

किसानों के लिए अब तक की योजनाओं का लेखा जोखा
सरकार ने नयी योजना और संकल्प से पहले अब तक के किए गये कार्यों का जिक्र किया है। वित्त मंत्री ने बताया कि किसानों की ऋण माफी के लिए4.5 लाख से अधिक के किसानों के बीच 1 हजार 7 सौ 27 करोड़ रुपए की ऋृण माफी की गयी। सुखाड़ राहत के लिए प्रत्येक किसान परिवार में 3,500 रुपए लगभग 13 लाख किसानों के खाते में 461 करोड़ रुपए की राशि दी गयी है। इस लाभ से वंचित किसानों को अगले वित्त वर्ष में भी लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।

किसानों को सिंचाई के लिए 5 एकड़ से कम क्षेत्र वाले तालाब से गाद हटाने के लिए और डीप बोरिंग के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। सौर ऊर्जा औऱ दूसरे सतत उर्जा के माध्यम से सिंचाई को कारगर बनाने के लिए कृषि समृद्धि योजना लागू की जायेगी। किसानों द्वारा किए गये उत्पाद के प्रचार के लिए सरकार काम करेगी।

पेस्टिसाइड्स और फर्टिलाइजर का उपयोग कम हो
बजट में वित्त मंत्री ने इस बात पर सबका ध्यान केंद्रित किया है कि राज्य में किसान रसायन और पेस्टिसाइड्स का उपयोग कम हो इसे लेकर जैविक खेती पर जोर देने की योजना है। इस योजना को फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत एक नयी योजना लायेगी।

मोटा अनाज पर सरकार का फोकस, पशुधन के लिए मिलेगा पैसा
राज्य सरकार मोटा अनाज के उत्पादन पर देगी। इसका उत्पादन करने वाले किसानों को सरका विशेष लाभ देगी। इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसे प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने 50 हजार करोड़ का बजट रखा है। साथ ही राज्य सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 300 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। गिरिडी और जमशेदपुर में डेयरी प्लांट। रांची में मिल्क पाउडर प्लांट मिल्क प्रोडक्ट प्लांट की योजना है जिसके लिए 180 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। दुग्ध उत्पादकों के लिए 1 रुपए प्रति लीटर की दर से प्रोत्साहन राशि दे रही थी जिसे बढ़ाकर दो रुपए प्रति लीटर किया गया था अब इसे तीन रुपए प्रति लीटर करने का ऐलान इस बजट में किया गया है।

लैम्पस और पैक्स के भंडारण क्षमता को बढ़ाने पर भी राज्य सरकार जोर दे रही है। इस बजट में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 2023-24 में 100MT क्षमता के कुल 566 और 500MT के 146 नये गोदाम बनाने का लक्ष्य रखा है।

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via