edddd

Jharkhand 2023:- कोयला कारोबारी के घर से 3 करोड़ कैश जब्त:पूजा सिंघल के 2 करीबियों के 14 ठिकानों पर ED की रेड

Jharkhand 2023

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

निलंबित IAS पूजा सिंघल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पूजा सिंघल के करीबी माने जाने वाले कोयला कारोबारी इजहार अंसारी और अशोक कुमार के 14 ठिकानों पर ED ने छापेमारी की है। ED ने इजहार अंसारी के हजारीबाग वाले घर से 3 करोड़ कैश जब्त किए हैं। अशोक कुमार जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं।

राजधानी रांची के हरमू स्थित ब्लू सिप्रा अपार्टमेंट के साथ- साथ रामगढ़ और हजारीबाग में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी हुई है। ED की टीम अब भी कई घरों की तलाशी ले रही है।

कौन है इजहार अंसारी

इजहार अंसारी कोयले का बड़ा कारोबारी है। कई नेताओं और अधिकारियों के साथ इसके रिश्ते हैं। बताया जा रहा है कि हाल में ही इजहार अंसारी ने जमशेदपुर में एक बड़ी पार्टी दी थी। इस पार्टी में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता भी शामिल हुए थे।

अशोक कुमार सिंह को पूजा सिंघल का नजदीकी भी माना जाता है। कोल तस्करी से जुड़े कई कंपनियों के पते पर यह छापेमारी की जा रही है।

अशोक सिंह की नियुक्ति जेएसएमडीसी में कॉन्ट्रैक्ट पर हुई थी। बताया जाता है कि निलंबित IAS पूजा सिंघल का संरक्षण इन्हें मिला हुआ था।

 

 

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via