सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति, 452 वोटों के साथ विजयी घोषित किया गया

सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति, 452 वोटों के साथ विजयी घोषित किया गया

Share
Link copied

नई दिल्ली : आज के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल चंद्रपुरम पोनुसामी राधाकृष्णन (सी.पी. राधाकृष्णन) को 452 वोटों के साथ विजयी घोषित किया गया। वे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्थान लेंगे, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से 21 जुलाई 2025 को इस्तीफा दे दिया था। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस बी. सुधर्शन रेड्डी को 315 वोट मिले।

चुनाव की मतगणना संसद भवन में शाम 6 बजे शुरू हुई और रिजल्ट रात करीब 7:45 बजे घोषित किया गया। कुल 788 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिसमें 752 वोट वैध पाए गए और 15 अमान्य। एनडीए के पास संसदीय कॉलेज में मजबूत संख्या (422 सांसद) होने के कारण राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले मतदान किया था।

सी.पी. राधाकृष्णन तमिलनाडु के कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पुराने सदस्य हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता। 2004-2007 तक तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में सेवा की और जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। 2016-2020 तक कोयर बोर्ड के चेयरमैन भी रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow