CBI

सफायर स्कूल में विनय महतो की हत्या की जाँच अब सीबीआई (CBI) करेगी : हाई कोर्ट

Share
Link copied

झारखंड की छात्र हत्याकांड यानि सफायर स्कूल में विनय महतो की हत्या की जाँच अब सीबीआई (CBI) करेगी। आज झारखण्ड हाईकोर्ट ने इसके आदेश दे दिए है। सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई आज हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया।  इससे पहले विनय के पिता की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने उक्त आदेश पारित किया है.

ट्रायल में दौरान दस लोगों को आरोपित बनाया गया है

पिछली सुनवाई के दौरान विनय के पिता की ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता जितेंद्र शंकर सिंह और खुशबू कटारूका ने कोर्ट को बताया था कि यह मामला रांची की निचली अदालत में चल रहा है. ट्रायल के दौरान निचली कोर्ट ने भी पाया कि मामले का अनुसंधान सही तरीके से नहीं किया गया है. ट्रायल में दौरान दस लोगों को आरोपित बनाया गया है. अगर इस हत्याकांड की जांच सही तरीके से होगी तो हत्याकांड में शामिल कई और अन्य लोग का नाम भी सामने आयेंगे. अदालत को बताया गया कि इस मामले का अनुसंधान में लापरवाही बरती गई. जांच के दौरान पुलिस ने सैंपल भी सही तरीके से कलेक्ट नहीं किया और समय पर एफएसएल में नहीं भेजा गया. कई साक्ष्य जांच के लिए जब एफएसएल भेजे गए तब तक वह खराब हो गए थे और जांच में कुछ नहीं निकलता. कई साक्ष्यों को ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश भी नहीं किया गया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow