12th Cbse result 2026

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र सफल; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Share
Link copied

 

डिजिटल डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

12th Cbse result 2026

लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

इस साल के नतीजों में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6.73% ज्यादा रहा,

रीजन वार प्रदर्शन: त्रिवेंद्रम ने किया टॉप

देशभर के क्षेत्रों की बात करें तो त्रिवेंद्रम रीजन 95.62% पास प्रतिशत के साथ सबसे सफल क्षेत्र रहा। वहीं, प्रयागराज रीजन का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा, जहाँ सबसे कम 72.43% छात्र ही सफल हो पाए।

डिजिटल मूल्यांकन: CBSE का ऐतिहासिक कदम

साल 2026 की बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के मामले में क्रांतिकारी साबित हुई है। सीबीएसई ने इस साल ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) यानी डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम को पूरी तरह से लागू किया। बोर्ड के मुताबिक, यह अब तक की सबसे बड़ी ऑन-स्क्रीन मार्किंग पहल है, जिससे रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आई है।

एक नजर आंकड़ों पर:

कुल पंजीकृत स्टूडेंट्स: 17,80,365
परीक्षा में शामिल हुए: 17,68,968
सफल स्टूडेंट्स:15,07,109

सप्लीमेंट्री और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए पात्रता

जो छात्र उम्मीद के मुताबिक परिणाम हासिल नहीं कर पाए हैं, उनके लिए बोर्ड ने निम्नलिखित नियम तय किए हैं:
1. कम्पार्टमेंट: जो छात्र एक विषय में फेल हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा।
2. विषय बदलाव: 6वें या 7वें विषय के कारण फेल होने वाले छात्र भी परीक्षा दे सकेंगे।
3. परफॉर्मेंस सुधार: सफल छात्र भी अपने किसी एक विषय के मार्क्स सुधारने (Improvement) के लिए परीक्षा में बैठ सकते हैं।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।