सीसीएल आज अपना 46 वां स्थापना दिवस मना रहा है

सीसीएल आज अपना 46 वां स्थापना दिवस मना रहा है

Share
Link copied

कोल इंडिया लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड का 46वां स्थापना दिवस आज दरभंगा हाउस में मनाया जा रहा है। सीएमडी सहित सीसीएल के विभिन्न निदेशकों ने शहीद स्मारक में उन कोयला श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए अपनी जान गंवायी है। हलाकि सभी शाखाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दरभंगा हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सीसीएल के सीएमडी पीएन प्रसाद ने कहा, विस्थापित हुए लोगों को नौकरी देने के लिए सीसीएल तैयार है। जिन्होंने किसी भी रूप में अपनी जमीन खोई है वे कागजात मुख्यालय में जमा कर सकते हैं।

सामाजिक दायित्व के कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए सीएमडी ने कहा कि सरकार के साथ सीसीएल का समझौता हुआ है, जिसके तहत कोयला निकालने के बाद पानी भरे खदानों का उपयोग आसपास के ग्रामीणों के पेयजल व उनके खेतों की सिंचाई के लिए होगा। सीएमडी ने खेलगांव में संचालित स्पोर्ट्स एकेडमी के बारे में कहा कि झारखंड सरकार के साथ हुए खेल ईएमयू के तहत अभी जितने भी बच्चे प्रशिक्षण पा रहे है,उनके प्रतिभा में और निखार आ रहा है। और इन बच्चो के कारण राज्य व राष्ट्र के पटल पर हमारा नाम रौशन होगा।सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने कहा कि पिछले साल की तुलना में सीसीएल का उत्पादन कम है लेकिन लास्ट नवंबर तक उस लक्ष्य को सीसीएल हासिल कर लेगा और दिसम्बर में पिछले साल की तुलना में हम आगे निकल जाएंगे।
वहीं पर सीएमडी पीएम प्रसाद ने कहा कि जो सीसीएल का एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है उसको हम 2023-24 तक हासिल कर लेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow