20260425 180856

विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान

रांची : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को आईपीएच सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वेक्टर जनित रोगों के उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है और मलेरिया सहित अन्य संक्रामक रोगों के उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जागरूकता, नियमित छिड़काव और मच्छरदानी के उपयोग से मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की सतत पहल

श्री झा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग वर्षभर में लगभग 46 स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन करता है, जिनका उद्देश्य बीमारियों की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन है। उन्होंने पोलियो उन्मूलन का उदाहरण देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से मलेरिया पर भी जीत संभव है।

जागरूकता और सामूहिक प्रयास पर जोर

उन्होंने कहा कि कम्यूनिकेबल और नॉन-कम्यूनिकेबल दोनों प्रकार की बीमारियों के प्रति जागरूकता जरूरी है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जानी चाहिए। पंचायत स्तर पर भी मलेरिया से बचाव के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

विशेषज्ञों के विचार

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मलेरिया के मामलों में कमी लाने और कालाजार उन्मूलन के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। वहीं, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने मलेरिया के खिलाफ व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई।

कॉफी टेबल बुक का विमोचन

इस अवसर पर वेक्टर जनित रोगों से संबंधित एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पीरामल संस्था के प्रतिनिधि विकास सिंहा ने प्रस्तुति के माध्यम से मलेरिया के बारे में जानकारी दी।

10 मुखियाओं सहित कई को सम्मान

कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 10 मुखियाओं और जेएसएलपीएस की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

मलेरिया की स्थिति (2025)

मलेरिया के कुल मामले 42,236, RDT जांच 14,69,564, स्लाइड जांच 55,08,928। झारखंड के 8 जिलों बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, कोडरमा, पलामू, रामगढ़, जामताड़ा में 100 से कम मामले हैं।

Share via
Share via