CHATRA 

  CHATRA : साऊथ के हीरो की तरह दिखने वाला 15 लाख का इनामी नक्सली नवीन यादव ने चतरा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

Share
Link copied

CHATRA  : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर सक्रिय दुर्दांत 15 लाख का इनामी  नक्सली नवीन यादव ने चतरा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति की तहत नवीन यादव उर्फ सरबजीत यादव उर्फ विजय यादव ने सरेंडर किया है. चतरा पुलिस लाइन में उपायुक्त अबू इमरान, एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार के समक्ष सरेंडर किया. बताते चलें कि गिरफ्तार सबजोनल कमांडर पर तीन दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी के हत्या का आरोप है. नवीन के सरेंडर करने से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow