DHANBAD

DHANBAD  : बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने कहा धनबाद जिला प्रसाशन साजिश रच मुझे जेल भेजने की कर रहा तैयारी

Share
Link copied

 

DHANBAD  : धनबाद के बाघमारा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने सुरक्षा गार्ड एवं हाउस गार्ड कटौती किये जाने पर धनबाद जिला प्रशासन, एसएसपी और सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए एसएसपी संजीव कुमार पर जमकर भड़ास निकाली एवं कई संगीन आरोप लगाए। ढुल्लू महतो ने ने राज्य सरकार एवं धनबाद एसएसपी पर साजिश का आरोप लगाया और कहा की सरकार पर भरोसा खत्म हो चुका है।

उन्होंने कहा की धनबाद में बढ़ते अपराध,लूट,भ्र्ष्टाचार, कोयला चोर को लेकर उन्होंने सड़क से सदन तक मामला उठाया है। धनबाद में अब कोयला चोरी आतंक का रूप ले चुका है अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।कई लोगों की हत्या भी हो चुकी है। इस क्षेत्र को लूटा जा रहा है। जो लोग आवाज उठा रहे हैं उनके ऊपर झूठे मुकदमे किये जा रहे हैं। गौरतलब है की धनबाद जिला प्रशासन विधायक ढुल्लू महतो नाराज है उन्होंने कहा की पूर्व में उनपर कई मुकदमे किये गए थें एक बार फिर से झूठा मुकदमा कर जेल भेजने की तैयारी जिला पुलिस द्वारा की जा रही है। उन्होंने धनबाद एसएसपी पर जान मरवाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।

खुद पर लगे आरोपों और सारे मुकदमे की सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग की है । उन्होंने कहा की की इस पुरे वाक्य से उन्होंने उच्च न्यायालय को भी अवगत कराया हैं। ढुल्लू महतो ने जेएमएम के कुछ नेताओं पर भी साजिश का आरोप लगाया है । ढुल्लू महतो ने कहा की वो सरकार के गलत कार्यों का आजीवन विरोध करते रहेंगे। भले ही हमें जेल में क्यों ना डाल दिया जाये। जाहिर है की एक साल से विधायक ढुल्लू महतो से सुरक्षा गार्ड एवं हाउस गार्ड वापस लिए जाने से विधायक नाराज है। और इस बाबत नौ नवम्बर को रणधीर वर्मा चौक पर धरना देने की बात भी कही है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow