चतरा (CHATRA)माओवादी बम प्लानर अरेस्ट पुलिस टीम को उड़ाने के उदेश्य से करता था सड़क में बम प्लांट.

चतरा (CHATRA)माओवादी बम प्लानर अरेस्ट पुलिस टीम को उड़ाने के उदेश्य से करता था सड़क में बम प्लांट.

Share
Link copied

 

 

चतरा (CHATRA) पुलिस ने भाकपा माओवादी नक्सलियों को एक बार फिर तगड़ा झटका दिया है। पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर माओवादियों का बम प्लानर सह कुरियर लालू यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दुर्दांत नक्सली लालू विगत आठ वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था। वह माओवादी संगठन में बम बनाने और पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस पार्टी को टारगेट करने के नियत से सड़क में बम प्लांट करने का एक्सपर्ट माना जाता था।

गिरफ्तार नक्सली लालू यादव ने करीब 8 वर्ष पूर्व कुंदा थाना क्षेत्र के हेसातू-दुंदु मुख्य सड़क पर बम प्लांट कर पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस पार्टी को उड़ाने और सुरक्षा बलों की निर्मम हत्या कर हथियार लूटने की घिनौनी साजिश रची थी। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर समय रहते सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज कर नक्सलियों की योजना पर पानी फेर दिया था। इसी मामले को लेकर उसके विरुद्ध प्रतापपुर थाना में नक्सल वारदात की साजिश रचने की नामजद प्राथमिकी दर्ज थी। गिरफ्तार नक्सली कुंदा थाना क्षेत्र के गेरे गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी स्पेशल टीम ने नाटकीय ढंग से उसके घर से ही की है। लालू की गिरफ्तारी से भाकपा माओवादी नक्सलियों के एक्सप्लोसिव टीम को बड़ा झटका लगा है। ।*

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow