CHAIBASA: लोहार हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया

CHAIBASA: लोहार हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया

Share
Link copied

 

 

CHAIBASA: चाईबासा जिले के जेटेया थाना पुलिस ने सुनीका लोहार हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिनोद पूर्ति, गंगाग राम लोहार, लादुरा पूर्ति और रसिका लोहार शामिल है। इनके निशानदेही पर मृतका का शव के अवशेष बरामद किये गये है। थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने बताया कि नौ जनवरी को बुरुबोरता टोला निवासी लुटरी लोहार ने थाने में बयान दिया कि 28 दिसम्बर 2022 की रात मेरी बड़ी बहन सुनिका को गांव के ही बिनोद पूर्ति, गंगाराम लोहार ने गला दबाकर मार दिया और शव गायब कर दिया।

 

लुदरी ने बताया कि दोनों ने उसे धमकी दी कि किसी को बतायेगी तो जान से मार देंगे। इसके बाद टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चारों आरोपित को गिरफ्तार किया। जबकि मामले में एक अन्य आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow