उपायुक्त श्री छवि रंजन

कोविड दिशा निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले दुकानों प्रतिष्ठानों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त छवि रंजन

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए एक ओर जहां जिला प्रशासन कोविड-19 दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर और सख्ती बरतेगा तो वही दूसरी ओर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन में विशेष सर्ततकता बरती जायेगी। इसे लेकर उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन जिला कोविड टास्क फोर्स की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वर्चुअल बैठक में सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी, सिविल सर्जन, प्रखंड विकास विकास पदाधिकारी, इंसिडेंट कमांडर, एमओआईसीए एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी जुड़े थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान पॉजिटिव पाया गया एक भी यात्री छूट जाता है तो इंसिडेंट कमांडर सस्पेंड होंगे। उन्होंने कहा कि तीनों शिफ्ट में इंसिडेंट कमांडर रेलवे स्टेशन पर रहे और पॉजिटिव पाये गये यात्री को स्कॉट कर कोविड अस्पताल में एडमिट करें। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी मरीज होम आइसोलेशन में न रहे इसे सुनिश्चित करें। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उपायुक्त ने फोर्स की आवश्यकता होने पर वरीय पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित करने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया। छठ पूजा तक विशेष सर्तकता बरतें: उपायुक्त बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अभी से लेकर छठ पूजा तक विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर पर्याप्त मात्रा में मजिस्ट्रेट की तैनाती करें। उपायुक्त ने कहा कि त्यौहार के दौरान दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से आयेंगे, उन्होंने बिहार, महाराष्ट्र, नई दिल्ली आदि जगहों से आनेवाली ट्रेनों के दौरान पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एसडीओ और एडीएम को आवश्यक निर्देश दिये। ‘पॉजिटिव पाये जानेवाले मरीजों की डेली रिपोर्ट दें’ उपायुक्त ने जिला में पॉजिटिव पाये जानेवाले मरीजों की प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कितने मरीज किस जगह से मिले, इसकी जानकारी रिपोर्ट मेें दें।सदर और रेसलदार दोनों फंक्शनल कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ने सदर अस्पताल और रेसलदार सीएचसी में व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल और रेसलदार सीएचसी दोनों फंक्शनल हैं। उपायुक्त ने कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित न हो इसे सुनिश्चित करने का निदेश दिया, उन्होंने कहा कि सभी पाइपलाइन और प्वाइंट चेक कर लें।
इन्हे भी पढ़े :- पहले दोस्तों के साथ गैंगरेप किया फिर केश से बचने के लिए गला दबाकर मार डाला, दुमका पुलिस का केश सुलझा लिए जाने दावा
इंफोर्समेंट टीम बरतेगी सख्ती
इन्हे भी पढ़े :- शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद की पत्नी से 18 लाख की ठगी
रांची में कोविड-19 दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर इंफोर्समेंट टीम सख्ती बरतेगी। उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कोविड-19 दिशा निर्देशों के अनुपालन के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों/दुकानों में दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा, उनपर कार्रवाई करें।सर्वे कार्य और पर्ची वितरण की प्रखंडवार समीक्षा बैठक के दौरान वैक्सीनेशन के सेकेंड डोज के लिए छूटे लोगों के लिए डोर टू डोर सर्वे कार्य की भी समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने कहा कि शत प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा करें और निर्धारित फॉर्मेट में प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध करायें कि कितने लोगों को पर्ची बांटी गयी। डीडीसी श्री विशाल सागर ने भी प्रखंडवार समीक्षा करते हुए संबंधित बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।मोरहाबादी मैदान में होगी वैक्सीनेशन की व्यवस्था आने वाले दिनों में मोरहाबादी मैदान में रोज सुबह मॉर्निंग वाक के लिए आनेवाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सुबह 6-10 बजे तक लोग कैंप में टीका ले पायेंगे। उपायुक्त ने इसकी तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via