Chief Secretary Avinash Kumar arrived at Basukinath Dham and performed *Jalabhishek* of Baba Faujdarinath along with his family.

बासुकिनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सपरिवार किया बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक

Chief Secretary Avinash Kumar arrived at Basukinath Dham and performed *Jalabhishek* of Baba Faujdarinath along with his family.
Chief Secretary Avinash Kumar arrived at Basukinath Dham and performed *Jalabhishek* of Baba Faujdarinath along with his family.

दुमका: झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार सोमवार को सपरिवार विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकिनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता पार्वती के साथ-साथ मंदिर प्रांगण स्थित माता काली और पीतांबरा भगवती राजराजेश्वरी माता बगलामुखी की भी पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंदिर के वैदिक पंडितों ने स्वस्तिवाचन के साथ मुख्य सचिव को बाबा फौजदारीनाथ का षोडशोपचार पूजन कराया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

RKDF
Adv

मुख्य सचिव के आगमन पर दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें बाबा फौजदारीनाथ का स्मृति-चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

मुख्य सचिव के बासुकिनाथ धाम आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। उनके दौरे को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now