CONGRES MINISTER

मंत्री जी का अल्पसंख्यक कार्ड ! कांग्रेसियो (CONGRESS)का फूटा गुस्सा , मंत्री अलगीर आलम के खिलाफ प्रतिदिन धरना प्रदर्शन

Share
Link copied

 

CONGRESS MINISTER

आलमगीर आलम हाय हाय ,आलमगीर आलम हाय हाय इनदिनों साहिबगंज कांग्रेस में ऐसा ही नारा चौक चौराहो पर देखने को मिल रहा है। साहिबगंज कांग्रेस के कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मंत्री आलमगीर आलम के कार्यशैली से पूरी तरह नाराज है। आरोप है की मंत्री आलमगीर आलम अपने पद का दुरूपयोग कर केंद्रीय कांग्रेस आलाकमान को गुमराह कर रहे है।

मंत्री जी का अल्पसंख्यक कार्ड ! कांग्रेसियो (CONGRESS)का फूटा गुस्सा , मंत्री अलगीर आलम के खिलाफ प्रतिदिन धरना प्रदर्शन

आरोप है की जब केंद्रीय कांग्रेस कमिटी ने अनिल ओझा को साहेबगंज का जिला अध्यक्ष बनाया तो मंत्री आलमगीर आलम ने आपन्ति ताकत और अल्पसंख्या कोटा का इस्तेमाल कर अनिल ओझा को 24 घंटे के अंदर पद से हटवा दिया और अपने विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान को यह जिम्मेदारी दी है

इसके बाद से ही साहिबगंज कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है। हर कांग्रसी अनिल ओझा के साथ दिखाई पड़ रहा है, मंत्री आलमगीर आलम के इस कार्यशैली के बाद हर रोज मंत्री जी के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहे है। लेकिन झारखण्ड कांग्रेस के अध्यक्षः राजेश ठाकुर की मंत्री जी के सामने बोलती बंद है। सब कुछ देखते हुए वो ना तो आलाकामन को यह बाद फार्वड कर पा रहे है ना ही साहेबगंज कांग्रेसियो के विरोध को रोक पा रहे है। पुरे साहेबगंज बम इसी बात की चर्चा हो रही है की जब कांग्रेस एक जिलाध्यक्ष के पद को लेकर न्याय नहीं कर पा रहा है तो आखिर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता कैसे कांग्रेस में अपने भविष्य को तलाशेंगे।

अमूमन कहे तो चर्चा है की मंत्री आलमगीर ने झारखण्ड अल्पसंख्यक कोटा का इस्तेमाल साहेबगंज में में कर लिया है। ऐसे में साहेबगंज के एक बड़ा वोट बैंक कांग्रेस से खिसकता नजर आ रहा है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow