Congress Party:-संविधान और लोकतंत्र को बचने के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है :- अविनाश पांडेय
Congress Party
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य में चलाए जा रहे सत्याग्रह कार्यक्रम का आयाेजन शुक्रवार काे सिमडेगा में किया गया। शहर के नगर भवन में आयाेजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, काेलेबिरा विक्सल कोंगाड़ी, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित कई नेता शामिल हुए और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध किसी ने किया तो वे राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी ने सड़क से लेकर संसद तक सरकार से निर्भीक होकर सवाल पूछे हैं।
देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, महंगाई से लोग परेशान हैं। मुद्दों से भटकाने के लिए नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि गांधी और बाबा साहेब द्वारा दिया गया यह देश और संविधान आज खतरे में हैं। देश और संविधान काे बचाने की जिम्मेवारी हम सबाें की है।
राजेश ने कहा कि कुछ लोगों को आजादी के पहले से गांधी के नाम से नफरत है। ये लोग चाहते हैं कि गांधी का नाम मिटाना है और उस निमित्त सुनियोजित षड्यंत्र करके कहीं ना कहीं राहुल गांधी को मिटाना चाहते हैं। लेकिन हम उनसे यह कहना चाहते हैं, हम उन्हें आगाह कराना चाहते हैं कि भारत के लोग यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हम लोग जन-जन तक जाकर अपनी बातों को रख रहे हैं। निश्चित रूप से जनता तक यह बात पहुंचेगी। कार्यक्रम में मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, बंधु तिर्की, विधायक विक्सल कोनगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा सहित कई नेताओं ने राहुल गांधी को केंद्र में रखकर ही अपनी बातें कही।

















