Ranchi News:-60-40 और नियोजन निति के खिलाफ आदिवासियों ने निकली आक्रोशित रैली

Ranchi News:-60-40 और नियोजन निति के खिलाफ आदिवासियों ने निकली आक्रोशित रैली

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

आदिवासी छात्र संघ जिला ईकाई के द्वारा शुक्रवार काे झारखंड सरकार के 60/40 नियोजन नीति के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। रैली अल्बर्ट एक्का स्टेडियम शुरू होकर प्रिंस चौक और महावीर चौक होते हुए नगर परिषद के सामने आकर समापन हुई। इसके बाद केंद्रीय आदिवासी छात्र संघ और सिमडेगा छात्र संघ जिला समिति के द्वारा सभा का आयोजन किया गया।

इस जुलूस और सभा के मुख्य उद्देश्य के बारे बताया गया कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड की आदिवासी मूलवासी के विरुद्ध बनाए गए 60/40 नियोजन नीति जो झारखंडियों के हित में नहीं है। सभा में आदिवासी छात्र संघ सिमडेगा के जिला अध्यक्ष रोशन डुंगडुंग ने कहा कि सरकार की गलत नियोजन नीति के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा-राज्य में 60/40 की नीति नहीं चलेगी

उन्होंने कहा कि इस झारखंड राज्य में 60/40 की बाहरी नीति नहीं चलेगी। इसके लिए हम सभी आदिवासी मूलवासी छात्र-छात्राओं को मिलकर गलत नियमों के विरुद्ध एक होना होगा। आक्रोश रैली सभा में आदिवासी छात्र संघ सिमडेगा के संरक्षक प्रदीप टोप्पो और आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय समिति के द्वारा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर छात्रों के बीच संविधान पुस्तिका का वितरण किया गया। सभा में आदिवासी संघ के जिला सचिव अनमोल तिर्की, उपाध्यक्ष अमन नियेल सोरेंग, नीरज बड़ाईक, संयुक्त सचिव अनूप कुजूर, कोषाध्यक्ष जॉनसन खलखो, प्रवक्ता आनंद सोरेन, कानूनी सलाहकार आनंद बड़ाईक, शंकर मांझी, विपिन डुंगडुंग, मीडिया प्रभारी अमित मिंज, अजय मांझी, मोनिका किड़ो, अल्पना मिंज, अमृता कुमारी, पुस्तिका कुमारी, भूमिका कुमारी, भगवती कुमारी, कुंजल महतो, रविन्द्र महतो, सबीना लुगुन, अनिमा कुमारी, घनश्याम महतो इत्यादि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow