झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 106064 पहुंचा.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देश दुनिया में कोरोना महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है. झारखण्ड की बात करें तो राज्य में कोरोना का आंकड़ा 106064 हजार पहुंच गया है. आज अभी तक झारखण्ड में 129 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई के साथ 292 मरीजों की रिकवरी भी हुई है. आज राज्य भर में 03 मरीज की मौत हुई है.
झारखण्ड में आज रिपोर्ट के अनुसार जिलावर स्थित रांची से 55, बोकारो से 13, चतरा दे 1, देवघर से 6, धनबाद से 6, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 12, गढ़वा से 6, गुमला से 1, जामताड़ा से 5, लातेहार से 1, लोहरदगा से 4, पलामू से 11, रामगढ़ से 3, साहेबगंज से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 1 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.
झारखण्ड में अबतक 106064 पोजिटिव केस, 2952 सक्रिय केस, 102188 मरीज ठीक हुए और 924 मौतें शामिल हैं.

















