बीते 24 घंटो में 17 नए मामले, रांची में मिले सबसे अधिक मरीज

बीते 24 घंटो में 17 नए मामले, रांची में मिले सबसे अधिक मरीज

Share
Link copied

झारखंड में कोरोना के मामलों मे उतार-चढ़ाव जारी है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में 17 नए मामले मिले है, जिससे राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 3,47,707 पहुंच गई है. हालांकि बीते 24 घंटे में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है, जिससे मौत का आंकड़ा 5,132 बना हुआ है. कोरोना के इस जंग में बीते 24 घंटे में 25 लोगों ने इस वायरस को मात दी है. अब तक राज्य में 3,42,360 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन को देखें तो रांची में सबसे अधिक यानी 8 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं ईस्ट सिंघभूम और खूंटी में 3-3 मरीज, हजारीबाग, जामताड़ा और वेस्ट सिंघभूम में 1-1 मरीज मिले हैं.

बीते 24 घंटो में 17 नए मामले, रांची में मिले सबसे अधिक मरीज

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow