कोविड को देखते हुए रविवार की बंदी सरकार ने वापस ली।

कोविड को देखते हुए रविवार की बंदी सरकार ने वापस ली।

Share
Link copied

झारखंड में कोविड को देखते हुए रविवार की बंदी सरकार ने वापस ले ली है.सरकार ने नदी एवं तालाबों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ छठ व्रत करने की भी इजाजत दे दी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को खेले जाने वाले क्रिकेट मैच मेंं भी स्टेडियम की कुल क्षमता के 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की इजाजत दी जायेगी.
इन्हे भी पढ़े :- कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का जलाया पुतला,त्रिपुरा सरकार के इस्तीफे की मांग ।
प्रदर्शनी, जुलूस और मेले पर पहले की तरह रोक बरकरार रहेगी.सरकार ने अब वैवाहिक समारोहों में 500 लोगों को भाग लेने की इजाजत दी गयी हैै. हालांकि बड़ी क्षमता वाले वाले हॉल में पचास फीसदी तक लोगों के जमा होने की इजाजत होगी. यानी किसी बैंक्वेट हॉल की क्षमता 2000 है तो वहां होनेवाले वैवाहिक समारोह में 1000 लोग शामिल हो सकेंगे.कोचिंग क्लासेज में भी 10वीं क्लास से लेकर ऊपर तक के सभी छात्र जा सकेंगे. कक्षा एक से कक्षा पांच तक के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे.
इन्हे भी पढ़े :- झारखण्ड में जिसकी होगी सरकार, उसी का होगा बाजार समिति पर अधिकार।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow