देशव्यापी संयुक्त मजदूर हड़ताल और देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा माले.

Share
Link copied

रामगढ़, अशोक/आकाश.

रामगढ : भाकपा-माले रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक माले कार्यालय रामगढ़ में संपन्न हुई। बैठक का संचालन भाकपा माले रामगढ़ जिला सचिव कामरेड भुनेश्वर बेदिया ने किया और जिला कमेटी के सदस्य देवकीनंदन बेदिया, नरेश बड़ाइक, सरजू बेदिया, देवानंद गोप,अमल कुमार, महादेव मांझी, करमा मांझी, जयवीर हंसदा, विगेंद्र ठाकुर अन्य शामिल थे।

बैठक में विचार विमर्श करने के बाद निर्णय लिए गए कि 26 नवंबर को संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में देशव्यापी हड़ताल एवं 27 नवंबर को संयुक्त किसान संगठन के नेतृत्व में देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में भाकपा माले 26 नवंबर को सड़कों में उतरेगी और 27 नवंबर को किसान राजभवन के समक्ष कुच करेगी। इसके अलावे रामगढ़ जिला में रोजगार,स्वास्थ,शिक्षा के लिए आंदोलन तेज करेगी। रोजगार अवसर के सभी रैक केन्द्रों में मजदूरों का काम एवं सुविधा मुहैया कराने तथा बेरोजगारों को रोजगार के लिए संघर्ष करेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow