देश व्यापी ट्रेड युनियन मजदूर हड़ताल को वामदलों का समर्थन.

Share
Link copied

रामगढ़, आकाश/अशोक.

रामगढ़ : 26 नवबंर को देशव्यापी संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में मजदूर हड़ताल को वामदलों का समर्थन में रामगढ़ में सड़क मार्च और 27 नवबंर को राजभवन के समक्ष किसानों का एक दिवसीय धरना में रामगढ़ से सैकड़ों किसान भाग लेंगे। इसकी तैयारी को लेकर 22 नवंबर को वामदलों की बैठक रामगढ़ सीपीआई कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र पाठक ने की। बैठक में भाकपा-माले के भुनेश्वर बेदिया, देवकीनंदन बेदिया, हीरालाल महतो, जय नंदन गोप सीपीआई के महेंद्र पाठक, विष्णु कुमार, मनोज कुमार महतो, मासस के राजेंद्र गोप, शहीद अंसारी वगैरह शामिल थे।

बैठक में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि 26 नवबंर को देशव्यापी मजदूर हड़ताल के समर्थन में वामदल संयुक्त नेतृत्व में रामगढ़ शहर में सैकड़ों की संख्या में शामिल होंगे। चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन के तहत राजभवन रांची के समक्ष 27 नवंबर को हजारों किसानों का एक दिवसीय धरना में रामगढ़ से सैकड़ों किसान भाग लेंगे। रोजगार के सवाल पर मांडू प्रखंड के कुजू रेलवे साइडिंग में लोडिंग-अनलोडिंग कार्यों में मजदूरों का काम के लिए एक कन्वेंशन किया जाएगा। इसके पहले 25 नवबंर को वामदलों के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow