बिहार के वैभव का ऐतिहासिक कारनामा, IPL में छक्का लगाकर डेब्यू करने वाले 10वें खिलाड़ी बने

बिहार के वैभव का ऐतिहासिक कारनामा, IPL में छक्का लगाकर डेब्यू करने वाले 10वें खिलाड़ी बने

Share
Link copied

बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL 2025 में डेब्यू किया। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ा, जिससे वह सुर्खियों में आ गए। 14 साल और 23 दिन की उम्र में, वह IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के डेब्यूटेंट बन गए। वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। हालांकि एडन मार्करम की गेंद पर स्टम्प्ड हो गए।

वैभव ने पहले भी रिकॉर्ड बनाए हैं। 12 साल की उम्र में जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया, जो सबसे कम उम्र के भारतीय प्रथम श्रेणी डेब्यूटेंट हैं। सितंबर 2024 में, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ 58 गेंदों में शतक लगाया, जो भारत के लिए सबसे तेज U19 टेस्ट शतक है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow