Crime News:-दिल्ली में नाबालिग लड़की की सड़क पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार:चाकू से 20 से ज्यादा वार किए, 6 बार सिर पर पत्थर पटका

Crime News:-दिल्ली में नाबालिग लड़की की सड़क पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार:चाकू से 20 से ज्यादा वार किए, 6 बार सिर पर पत्थर पटका

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Mon, 29 May 2023 12:24 PM (IST)

Crime News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

दिल्ली में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी साहिल (20) पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर 3 बजे बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी।

साहिल ने साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था, 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। इस घटना का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

पुलिस ने साहिल को दिल्ली से सटे यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह यहां अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा था।

कई लोग सड़क से गुजरे, कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश भी की
पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।

दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा के मुताबिक, लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। उसके शरीर पर कई चोटें थीं।

घटना पर CM केजरीवाल ने कहा- LG साहब कुछ कीजिए
घटना की जानकारी मिलते ही CM केजरीवाल ने CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1663099211636776960?s=20

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow