Crime Story from Ghaziabad

क्या बकरे को हलाल होते देखा है। कहकर दोस्त ने बकरीद के दिन 17 वर्षीय छात्र की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार

Share
Link copied

Crime Story from Ghaziabad

​दृष्टि डेस्क : गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 17 वर्षीय छात्र सूर्या प्रताप चौहान की उसके ही पूर्व परिचित दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना 28 मई (बकरीद) की है। इलाज के दौरान शुक्रवार को अस्पताल में छात्र की मौत हो गई। हालांकि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

​क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवनीत विहार निवासी 11वीं का छात्र सूर्या प्रताप चौहान को आरोपी असद ने फोन कर चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के आरोपों के मुताबिक, वहां पहुंचते ही असद और उसके साथियों ने सूर्या को कहा की क्या बकरे को हलाल होते देखा है इतना कहकर सूर्या पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूर्या को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार दोपहर 12 बजे उसने अंतिम सांस ली।

​परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश

​इस हत्याकांड के बाद इलाके में भारी तनाव है। मृतक की मां सरोज ने न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को समर्थन दिया है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि वारदात से पहले छात्र को धार्मिक रूप से उकसाया गया था।

​पुलिस की कार्रवाई

​एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस जघन्य हत्या के पीछे का मुख्य मकसद पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य कारण।

​घटना के चश्मदीद आयुष ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल, इलाके में पुलिस बल तैनात है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़े धनबाद: टुंडी के मोहनाद गाँव में प्रतिबंधित मांस मिलने पर बवाल, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग; निषेधाज्ञा लागू

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।