Surya Chauhan murder case: Main accused Asad, injured in police encounter, dies in hospital

सूर्या चौहान हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी असद की अस्पताल में मौत

Share
Link copied
Surya Chauhan murder case: Main accused Asad, injured in police encounter, dies in hospital
Surya Chauhan murder case: Main accused Asad, injured in police encounter, dies in hospital

गाजियाबाद : खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल असद की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, उन्हें पुख्ता सूचना मिली थी कि सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद अपने एक दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा इलाके में आने वाला है। जानकारी यह भी थी कि पैसे लेने के बाद वह शहर छोड़कर फरार होने की तैयारी में था।

सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से असद घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि बकरीद के दिन खोड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या से इलाके में भारी तनाव फैल गया था। घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव बना हुआ था।

सूर्या चौहान की हत्या का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिसमें कुछ युवक उस पर चाकू से हमला करते दिखाई दिए थे. पुलिस ने इस मामले में पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और दो आरोपी फरार थे. असद इस हत्याकांड का चौथा और मुख्य आरोपी था, जिसपर पुलिस ने 50 हजार का ईनाम भी घोषित किया था. अब पुलिस को पांचवें आरोपी की तलाश है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, मुठभेड़ की घटना की जांच नियमानुसार कराई जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।