11 साइबर अपराधी गिरफ्तार.

Team Drishti,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हांथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस नें छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल की है. गौरतलब है कि देवघर में हाल के दिनों में साइबर अपराधियों की सक्रियता काफी बढ़ गई थी, जो पुलिस के लिए एक चुनौती थी.

11 साइबर अपराधी गिरफ्तार.

साइबर अपराधी हाल के दिनों में लोगों को अपनें झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे, और लगातार थाने में इस तरह के मामले आ रहे थे. देवघर पुलिस इन शातिर अपराधियों पर नकेल कसनें के लिए लगातार अभियान चला रही थी. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करनें में सफलता मिली है. इन अपराधियों के पास से पुलिस को करीब दो दर्जन से ज्यादा मोबाइल, भारी मात्रा में सिम कार्ड और बैंक से संबंधित कागजात मिले हैं. पुलिस ने अपराधियों के पास से करीब 64,000 रुपया भी बरामद किया है.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now