38 साल बाद गिरफ्त में आया डकैत, बोकारो से पुलिस ने किया गिरफ्तार

38 साल बाद गिरफ्त में आया डकैत, बोकारो से पुलिस ने किया गिरफ्तार

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जलडेगा थाना क्षेत्र के वर्ष 1988 के चर्चित बेंन्दोजेरा डकैती कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 38 वर्षों से फरार इस आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इस संबंध में एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 में बेंन्दोजेरा गांव में अज्ञात डकैतों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, लेकिन मुख्य आरोपी जोहन कन्डुलना घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र से 24 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पहचान छिपाकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। छापामारी दल में जलडेगा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now