20250116 204215

उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार में की लोगों से मुलाकात

उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार में की लोगों से मुलाकात संबंधित पदाधिकारियों को शिकायत के निष्पादन हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*शिकायतों के निष्पादन से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री आज दिनांक 16.01.2025 को जनता दरबार में जिला के शहरी एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। देर शाम तक लोगों की समस्याओं को सुनते हुए जल्द निष्पादन के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनता दरबार में अवैध जमाबंदी, ऑनलाइन इंट्री में सुधार, स्वयं सहायता समूह के संचालन में विवाद, स्कूल कक्ष निर्माण आदि से संबंधित आवेदन आये।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

*केस-1*

जनता दरबार में चान्हो अंचल से संबंधित अवैध भू-जमाबंदी निरस्त करने के आवेदन पर उपायुक्त द्वारा जनशिकायत पदाधिकारी को जांच कराते हुए मामले के निष्पादन का निर्देश दिया गया।

*केस-2*

कांके अंचल से संबंधित जमीन की ऑनलाइन इंट्री में सुधार को लेकर जनता दरबार में कुंदन उरांव द्वारा आवेदन दिया गया। उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के दौरान ही राजस्व कार्यालय के कर्मी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी एवं परिशोधन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर मामले का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

*केस-3*

राजकीय उच्च विद्यालय बाजरा में कक्ष निर्माण के आवेदन पर उपायुक्त द्वारा जिला योजना पदाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।

*केस-4*

पंडरा के लक्ष्मी नगर में स्वयं सहायता समूह के संचालन में विवाद को लेकर महिलाओं द्वारा जनता दरबार में आवेदन दिया गया। उपायुक्त ने मामले में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। महिलाओं का आरोप है कि सचिव मीरा चौरसिया द्वारा अपने घर में दुकान का संचालन किया जा रहा है।

*केस-5*

एक व्यक्ति द्वारा पहाड़ी मंदिर में पूजा के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा अभद्रता करने की शिकायत जनता दरबार में की गयी। उपायुक्त द्वारा मामले में अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची से बात करते हुए जांच के आदेश दिये गए एवं संबंधित थाने को भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इनके अतिरिक्त जनता दरबार में अन्य मामलों को भी सुनते हुए उपायुक्त द्वारा निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Share via
Share via