देवघर पुलिस नें 13 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार.

देवघर पुलिस नें 13 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार.

Share
Link copied

देवघर : देवघर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हांथ लगी है। देवघर पुलिस ने तीन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 13 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

देवघर पुलिस द्वारा देवघर के सारठ एवं सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई और दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की गई जिसमें से कुल 13 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर फर्जी मोबाइल नंबर से लोगो को फोन कर केवाईसी अपडेट के नाम पर एवं लॉटरी के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर लोगो को ठगने का काम करते थे। इन अपराधियों के पास से 17 मोबाइल, 30 सिम, 06 एटीएम, 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow