पत्रकार और उनके साथियो की पिटाई ,पिटाई करने वाला दबंग और रसूखवाला !

पत्रकार और उनके साथियो की पिटाई ,पिटाई करने वाला दबंग और रसूखवाला !

Share
Link copied

झारखण्ड के देवघर में न्यूज़ one इंडिया पत्रकार की पिटाई हुई। आरोप है की देर रात करीब चालीस पचास लोग लाठी डंडे से लैस होकर गेस्ट हाउस में घुसे और पत्रकार और उनके साथियो पर हमला कर दिया। बताया जाता है की इससे अभिषेक झा के घर के सामने गाड़ी के पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था लेकिन आपसी सहमति से विवाद सुलझ गया था बताया जा रहा है की इसकी cctv फुटेज भी मौजूद है लेकिन घटना के बाद देर रात को फिर से अभिषेक झा के समर्थक करीब 50 की संख्या में लाठी डंडे के साथ गेस्ट हाउस में आराम कर रहे पत्रकार और उनके मित्र पर हमला कर दिया। जवाब में उनके और से भी हाथापाई हुई लेकिन अभिषेक झा के समर्थक ज्यादा होने के कारण पत्रकार की खूब पिटाई हुई। बताया जाता है की इसको लेकर रात को ही जिले के sp को कम्प्लेन भी किया गया और प्रकाश मिश्रा की ओर से कम्प्लेन भी दर्ज कराया गया है। जबकि घटना को लेकर दूसरी ओर से भी प्रथमिकी दूसरी ओर से भी दर्ज करायी गयी है फिलहाल पुलिस ने दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी और पुलिस अनुसन्धान में जुट गयी है। अभिषेक झा खुद को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का पोता बताता है और काफी रसूख वाला है इसलिए पुलिस कोई भी कदम फूंक-फूंक कर रख रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow