धनबाद की 8-लेन सड़क पर 3 घंटे तक चला ‘बाइकर्स का स्टंट ‘सड़क जाम लोग बेहाल : बाइकर्स गैंग ने पुलिस को दी खुली चुनौती! देखे वीडियो
धनबाद की 8-लेन सड़क पर 3 घंटे तक चला ‘बाइकर्स का स्टंट ‘सड़क जाम लोग बेहाल : बाइकर्स गैंग ने पुलिस को दी खुली चुनौती!

धनबाद, 21 जनवरी 2026 – झारखंड के धनबाद शहर में रविवार को एक बार फिर सड़क सुरक्षा की पोल खुल गई। शहर की सबसे चौड़ी 8-लेन सड़क (तेतुलमारी थाना क्षेत्र से सरायढेला गोल बिल्डिंग तक) को बाइकर्स के एक गैंग ने करीब 3 घंटे तक स्टंट का अखाड़ा बना दिया। दर्जनों युवकों ने तेज रफ्तार, व्हीलिंग, जिगजैग राइडिंग, रेसिंग और अन्य जानलेवा स्टंट्स किए, जिससे पूरी सड़क जाम हो गई और ट्रैफिक ठप्प रहा।
वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि कई बाइक्स पर पीछे लड़कियां भी बैठी हुई थीं, जो इस खतरनाक खेल में शामिल होकर जोखिम को और बढ़ा रही थीं। सड़क किनारे खड़े लोग तमाशबीन बने रहे, मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने इन्हें रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। राहगीर और अन्य वाहन चालक डर के मारे वैकल्पिक रास्ते अपनाने लगे।
हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी भीड़ और लंबे समय तक चलने वाले इस उत्पात के दौरान धनबाद पुलिस की मौजूदगी न के बराबर थी। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही प्रशासन जागा। अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर इन बाइकर्स की तलाश में जुटी है।
डीएसपी स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, लेकिन स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि 16 जनवरी के एक हादसे के बाद भी ऐसी घटनाओं पर सख्ती क्यों नहीं की जा रही?
धनबाद की सड़कें पहले से ही ट्रैफिक जाम, खराब रखरखाव और बार-बार होने वाले एक्सीडेंट्स के लिए बदनाम हैं। अब यह स्टंट कल्चर एक नई चुनौती बन गया है।
बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में युवा जान जोखिम में डाल रहे हैं, जबकि सड़कें रेसिंग ट्रैक नहीं हैं।
अब सवाल यह है की पुलिस का अगला कदम क्या होगा?
क्या स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
जागरूकता अभियान चलाएगी पुलिस ?
रफ्तार का कहर: धनबाद की सड़कें बनीं हादसों की सड़क
देश की कोयला राजधानी धनबाद में पिछले साल 391 हादसों में 237 जिंदगियां खत्म हुई ।
हालांकि उपायुक्त आदित्य रंजन ने सड़क सुरक्षा बैठक में अधिकारियों को फटकार लगाई: कहा अंधेरे में मौत हुई तो एनएच अधिकारी जिम्मेदार!होंगे । ओवरस्पीड से 162, अंधेरे से 97 मौतें।
चौंकाने वाले आंकड़े
पिछले साल धनबाद में कुल 391 सड़क हादसे हुए, जिनमें 237 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग पर 104 दुर्घटनाओं में 84 की जान गई, जबकि अंधेरे के कारण 97 और ओवरस्पीड से 162 मौतें दर्ज की गईं। 129 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए।
दुर्घटना की मुख्य कारण:-
ओवरस्पीडिंग: 162 मौतों का सबब, खासकर 8-लेन सड़कों पर स्टंटबाजी से हादसे बढ़े।
रोशनी की कमी: 97 मौतें, जिसके लिए एनएच अधिकारियों पर अब एफआईआर का प्रावधान।
अन्य: गलत साइड (29), मोबाइल इस्तेमाल (21), नाबालिग ड्राइविंग (14)।


















