रांची नगर निगम की टीम नें किया छठ तालाब का निरीक्षण.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : छठ महापर्व को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस जारी होने के बाद विपक्षी बीजेपी पार्टी ने इसे आड़े हाथों लिया है, और सरकार की गाइडलाइन की निंदा कर रही है। वहीं दूसरी ओर रांची नगर निगम की टीम छठ महापर्व के मद्देनजर शहर भर के छठ घाट और जलाशयों का निरीक्षण किया और पता किया कि कोविड-19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए किस तरह त्यौहार संपन्न कराया जा सके।

नगर निगम की ओर से मेयर आशा लाकड़ा डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित निगम के अधिकारी मौजूद थे इस दौरान मेयर और डिप्टी मेयर ने कहा कि सरकार ने जारी गाइडलाइन में संशोधन की आवश्यकता है, कमोबेश सभी त्योहार बीत गए, लेकिन आस्था का महापर्व में सरकार ने छठ घाट जाने की मनाही की है, इस पर विचार करना चाहिए। गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने छठ महापर्व को लेकर घाटों में छठ व्रतियों को जाने से पर रोक लगा दी है। साथ ही लाइट विद्युत सज्जा पर भी रोक की बात कही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now