20201223 175804

आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में जिला प्रभारियों की बैठक हुई.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची :आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की गयी जिसमें नए पदाधिकारियों को स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो ने की। बैठक में वर्तमान सरकार की चुनावी घोषणाओं एवं सरकार के द्वारा किये गए कार्यों का मुल्यांकन किया गया। साथ ही राज्य में संगठन को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की गयी।

बैठक में लिए गए निर्णय
29 दिसम्बर को विश्वासमत के साथ विश्वासघात दिवस के रुप में मनाया जाएगा जिसके तहत सभी जिला मुख्यालयों में जन पंचायत आयोजित करेगी। बैठक में यह निर्णय लिया कि 29 दिसम्बर को आजसू पार्टी विश्वासघात दिवस के रुप में मनाएगी। झामुमो महागठबंधन की सरकार ने राज्य की जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने चुनाव पूर्व जो भी वादे किए थे उसके अनुरुप राज्य में कोई भी कार्य नहीं हुआ। स्थानीय नीति, पिछड़ों को आरक्षण, 25 करोड़ के सरकारी टेंडर सिर्फ स्थानीय को, बेरोजगारी भत्ता, 5 लाख रोज़गार, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, स्थायीकरण, किसान कर्ज माफी सहित कई ऐसे वादे हैं जो महागठबंधन ने अपने मेनिफेस्टो में की है। लेकिन इन वादों को पूर्ण करने में यह सरकार पूरी तरह से विफल है। इन सभी विषयों को लेकर आजसू पार्टी झारखंड के हर जिला मुख्यालय में जनपंचायत लगाकर सरकार की नाकामियों को गिनाकर वर्तमान सरकार को आईना दिखाएगी।

संगठन में नए लोगों को अवसर दिया जाएगा
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन में नए लोगों को अवसर दिया जाएगा। साथ ही नव वर्ष में नयी ऊर्जा, नए जोश के साथ पार्टी झारखण्डी जनता के मुद्दों पर मुखर होकर आंदोलन करेगी।

5 जनवरी को बंगाल में सम्मेलन
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 5 जनवरी को बंगाल में राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अलग झारखंड राज्य के लिए जितना हमलोग लड़े उतना ही पुरुलिया, बांकुड़ा एवं मिदनापुर जिलों के लोगों ने लड़ा। सम्मेलन के जरिये पार्टी इस क्षेत्र के मान, सम्मान, पहचान को अक्षुण्ण रखने के लिए स्वायत्तशासी परिषद गठन करने की मांग करेगी एवं जनमत संग्रह करेगी।

जनवरी में आजसू पार्टी केंद्रीय सभा की बैठक तथा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही अनुषंगी इकाई की राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। समय पर पंचायत चुनाव न कराना सरकार की विफलता। वर्तमान सरकार ने लोकतंत्र शब्द से लोक को हटाकर तंत्र को मजबूत करने का निर्णय लिया है। समय पर पंचायत चुनाव न कराकर गांव की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

झारखंड में एक साल में 1500 महिलाओं से दुष्कर्म
झारखण्ड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। अपराध और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं।एक साल के कार्यकाल में सबसे अधिक शोषित आदिवासी ही हो रहें।

झामुमो महागठबंधन की सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया
वर्तमान सरकार ने किसानों को ठगने का कार्य किया है। किसान कर्जमाफी के नाम पर किसानों को कुछ नहीं मिला। किसान धान की फसल को 1200 रुपये प्रति क्विंटल बेचने के लिए विवश हैं। यह तब है, जब केंद्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2050 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर दिया है।

इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं प्रभारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे तथा पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो, वरीय उपाध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चौधरी, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, केंद्रीय संगठन सचिव शालिनी गुप्ता, केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो, अवधेश कुमार, गंगा नारायण सिंह, अर्जून बैठा, सत्यनारायण दास, मनोज चंद्रा, हरेलाल महतो, महेशवर साहु, अनन्त राम टुडू, दीपक मंडल, राधेश्याम गोस्वामी, केंद्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह, अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुबोध प्रसाद, महिला संगठन सचिव वर्षा गाड़ी के साथ ही सभी जिला प्रभारी एवं नए पदधारी बैठक में उपस्थित थे।

Share via
Share via