DLMC meeting in Simdega: Emphasis on making the judicial system more effective; review of over 50 agenda items.

सिमडेगा में डीएलएमसी बैठक: न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर, 50 से अधिक एजेंडों की समीक्षा

Share
Link copied
DLMC meeting in Simdega: Emphasis on making the judicial system more effective; review of over 50 agenda items.
DLMC meeting in Simdega: Emphasis on making the judicial system more effective; review of over 50 agenda items.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति (DLMC) एवं विक्टिम कंपेनसेशन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में न्यायिक अधोसंरचना, जेल, पुलिस, स्वास्थ्य और प्रशासन से जुड़े 50 से अधिक महत्वपूर्ण एजेंडों की समीक्षा की गई। उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना रहा।

Deoghar
Advertisement

बैठक में उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद, अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की, सीजेएम निताशा बारला, डीएलएसए सचिव मरियम हेमरोम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

14 पीड़ित प्रतिकर मामलों में 10 का निष्पादन

विक्टिम कंपेनसेशन स्कीम के तहत कुल 14 मामलों (8 नए और 6 पुराने) पर विचार किया गया। इनमें 10 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि तीन मामलों को आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में स्थगित और एक मामले को होल्ड पर रखा गया। संबंधित अंचल अधिकारियों को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ताकि पात्र पीड़ितों को समय पर मुआवजा मिल सके।

Drishti 04
Advertisement

न्यायिक परिसरों में सोलर सिस्टम लगाने में तेजी के निर्देश

बैठक में जज कॉलोनी, डिप्टीटोली, सीजेएम आवास, ऑफिसर्स कॉलोनी और केलाघाघ स्थित सिविल कोर्ट स्टाफ क्वार्टर में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति तेज करने के लिए जेआरईडीए को निर्देश दिए गए।

Drishti 03
Advertisement

जेल और न्यायिक भवनों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

मंडल कारा में विचाराधीन बंदियों की पहचान, दोषसिद्ध कैदियों की अपील, महिला बंदियों के लिए अलग बैरक, नए भवन निर्माण और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई। वहीं भवन निर्माण विभाग को चाइल्ड फ्रेंडली कोर्ट रूम, बहुउद्देशीय हॉल, प्रतीक्षा कक्ष, डालसा भवन की मरम्मत और न्यायिक आवासों के नवीनीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया।

Drishti 02
Advertisement

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

सिविल सर्जन को न्यायालय औषधालय में दवाओं की नियमित उपलब्धता, पोस्टमार्टम एवं चिकित्सीय जांच रिपोर्टों का कंप्यूटरीकरण और स्थानांतरित चिकित्सकों का अद्यतन डाटाबेस तैयार कर पुलिस को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

Drishti 01
Advertisement

नगर परिषद और पुलिस को भी दिए गए अहम निर्देश

नगर परिषद को न्यायालय परिसर और न्यायिक आवासों में नियमित फॉगिंग, साफ-सफाई, कूड़ेदान की व्यवस्था, उद्यानों के रखरखाव और घास की कटाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस प्रशासन को आरोप पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने, शिकायतों पर समयबद्ध एफआईआर दर्ज करने, पॉक्सो मामलों में एक माह के भीतर पीड़ित का परीक्षण कराने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का अधिकतम उपयोग करने तथा कोर्ट परिसर की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे और सिविल कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाने पर भी जोर दिया गया।

Kashmir
advertisement

लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश

बैठक में सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति, किशोर न्याय बोर्ड के लिए अलग भवन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा, झारनेट कनेक्टिविटी और न्यायालयों में ऑडियो सिस्टम स्थापना जैसे मुद्दों की भी समीक्षा हुई। बैठक के अंत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने सभी विभागों को न्यायालयों से जुड़े लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और अगली बैठक तक उल्लेखनीय प्रगति लाने के निर्देश दिए।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।