Rahe murder case solved: Three arrested, including the prime accused; battle-axe used in the murder recovered.

राहे हत्याकांड का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त फरसा बरामद

Share
Link copied
Rahe murder case solved: Three arrested, including the prime accused; battle-axe used in the murder recovered.
Rahe murder case solved: Three arrested, including the prime accused; battle-axe used in the murder recovered.

रांची: राहे थाना क्षेत्र में 4 अगस्त को हुई हत्या के मामले का रांची पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा, एक हीरो स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

Deoghar
Advertisement

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह ढुंगरीटोला स्थित सुनसान स्थान पर एक अज्ञात व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या की सूचना मिली थी। इस संबंध में राहे थाना कांड संख्या 18/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

जांच के दौरान मृतक की पहचान सिल्ली थाना क्षेत्र के गोढ़ा निवासी कंचन महतो के रूप में हुई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रमन दास उर्फ रामदूत (19), फागु तेली (20) और षष्टी कुमार दास (19) को गिरफ्तार कर लिया।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पैसों की तंगी के कारण लूट की योजना बना रहे थे और नशे की हालत में थे। इसी दौरान मृतक से गाली-गलौज होने पर गुस्से में आकर रमन दास ने अपने साथियों के सहयोग से फरसा से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Kashmir
advertisement

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा, एक हीरो स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।