बढ़ती ठंड में DLSA की मानवीय पहल, महावीर चौक में जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

बढ़ती ठंड में DLSA की मानवीय पहल, महावीर चौक में जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। बुधवार देर शाम शहर के महावीर चौक पर प्राधिकार की सचिव सह प्रधान न्यायाधीश मरियम हेमरोम ने स्वयं उपस्थित होकर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरित किए।

कम्बल पाते ही लोगों के चेहरों पर राहत की लहर दौड़ गई। इस मौके पर सचिव मरियम हेमरोम ने कहा, “जिला विधिक सेवा प्राधिकार का दायरा सिर्फ कानूनी सहायता तक सीमित नहीं है। हमारा उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचना और उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करना भी है। कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति बिना सुरक्षा कवच के न रहे, यही हमारा संकल्प है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह कम्बल वितरण सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें कम्बल, गर्म कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई जरूरतमंद व्यक्ति उनके आसपास है तो DLSA कार्यालय को सूचित करें ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।

सचिव ने समाज के सक्षम वर्ग से भी आग्रह किया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे मौकों पर आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

कम्बल पाने वाले लाभार्थियों ने DLSA की इस पहल की दिल खोलकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना था कि सरकारी योजनाओं के साथ-साथ इस तरह के जमीनी प्रयास ही वास्तविक बदलाव लाते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटियर्स मो. साजिद, विकास कुमार, विपिन कुमार एवं सरफराज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow