ED's major action in ₹150 crore hawala probe

150 करोड़ हवाला जांच में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अखिलेश सिंह के कथित नेटवर्क से जुड़े रोहतक के बीयर प्लांट पर छापा

Share
Link copied

ED's major action in ₹150 crore hawala probe

पप्पू तिवारी

जमशेदपुर: कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह के कथित आर्थिक नेटवर्क की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने हरियाणा के रोहतक स्थित विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के बीयर बॉटलिंग एवं पैकेजिंग प्लांट पर छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 150 करोड़ रुपये के कथित हवाला लेन-देन की जांच के सिलसिले में की गई।

Drishti 01
Advertisement

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने ईसीआईआर आरएनजेडओ/07/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। एजेंसी को संदेह है कि हवाला के जरिए बड़ी रकम का स्थानांतरण किया गया और इस नेटवर्क के तार कई राज्यों तक फैले हो सकते हैं।

Drishti 02
Advertisement

कई राज्यों तक फैली जांच

जांच का दायरा हरियाणा के अलावा पंजाब और छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है। प्रारंभिक जांच में पंजाब के लुधियाना और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है। ईडी कथित तौर पर बैंक खातों, कंपनियों के दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही है।

Drishti 03
Advertisement

विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद पहली बड़ी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद इस मामले में ईडी की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि अपराध से जुड़े कथित आर्थिक नेटवर्क और संपत्तियों का आपसी संबंध क्या रहा है।

Deoghar
Advertisement

कोर्ट से राहत के बाद फिर तेज हुई जांच

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से जुड़े एक मामले में राहत मिलने के बाद अब ईडी ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

RKDF
advertisement

ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित हवाला नेटवर्क के जरिए धन किन लोगों या संस्थाओं तक पहुंचा और इस पूरे नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका रही। फिलहाल टीम जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और संभावित खुलासों की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Kashmir vastaralay
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।