जमशेदपुर में ईद-उल-अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया

जमशेदपुर में ईद-उल-अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया

जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, बड़े हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर के ईदगाह मैदान, साकची मस्जिद, मानगो, कदमा, जुगसलाई, बर्मामाइंस, मखदुमपुर, कीताडीह, कपाली सहित अन्य इलाकों में स्थित प्रमुख मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और हजरत इब्राहीम की याद में कुर्बानी की रस्म निभाई।

पुलिस-प्रशासन ने त्यौहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सभी मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। शहर के चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की कड़ी निगरानी रही, जिससे शांति और व्यवस्था बनी रही।

बकरीद का पर्व जमशेदपुर में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते नजर आए। इस अवसर पर शहर में भाईचारे और एकता का माहौल देखने को मिला।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now