Elder brother jumped into a well to save his younger brother; both drowned to death.

छोटे भाई को बचाने के लिए कुएं में कूदा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत

Share
Link copied
Elder brother jumped into a well to save his younger brother; both drowned to death.
Elder brother jumped into a well to save his younger brother; both drowned to death.

रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित चन्द्राटोली गांव में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। छोटे भाई की जान बचाने की कोशिश में बड़े भाई ने अपनी जान गंवा दी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब छह बजे विनोद मुंडा खेत से लौटने के बाद सिंचाई के लिए बने कुएं से पानी निकालने गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे कुएं में गिर पड़ा। अधिक पानी होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने लगा।

भाई को संकट में देख सुखराम मुंडा ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत कुएं में छलांग लगा दी। उसने काफी देर तक विनोद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुएं की गहराई, पानी का स्तर अधिक होने और बाहर निकलने का कोई साधन नहीं होने के कारण दोनों फंस गए। देखते ही देखते दोनों की डूबने से मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि विनोद मुंडा मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और अविवाहित था। परिवार के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच बेहद गहरा स्नेह था और सुखराम हमेशा अपने छोटे भाई की देखभाल करते थे।

ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं करीब दो वर्ष पहले मनरेगा योजना के तहत मृतकों के पिता बिरसा मुंडा द्वारा बनवाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। दोनों भाइयों की मौत ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।