हाथी के कुचलने से एक महिला की हुई मौत.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरीडीह : गुरुवार सुबह गिरीडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के बजबनिया गाँव मे झुंड से बिछड़े एक हाथी ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। हालांकि इस घटना को ग्रामीणों ने तुरंत हाथी को गाँव से बाहर किया। वही घायल महिला को बिरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सको ने उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया परन्तु रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतिका देवंती देवी अपने घर के कुछ दूरी में टहल रही थी उसी दौरान अचानक हाथी ने उसे अपने सूढ़ से पटक दिया जिससे वह घायल हो गई।

फिलहाल गाँव मे मातम पसरा हुआ है, वही वन विभाग के अधिकारी के निर्देश पर बनरक्षी हाथी को जंगल की ओर जाने का प्रयास कर रहे है। इधर ग्रामीणों द्वारा वन विभाग से मुवायजे की मांग की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow