Encounter between police and a member of the Prince Khan gang; Shivraj Ram injured; two pistols and a large quantity of cartridges recovered.

पुलिस और प्रिंस खान गैंग के सदस्य के बीच मुठभेड़, शिवराज राम घायल; दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

Share
Link copied
Encounter between police and a member of the Prince Khan gang; Shivraj Ram injured; two pistols and a large quantity of cartridges recovered.
Encounter between police and a member of the Prince Khan gang; Shivraj Ram injured; two pistols and a large quantity of cartridges recovered.

रामगढ़: भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रीवर साइड केंद्रीय विद्यालय के पास सोमवार सुबह पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवराज राम उर्फ शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गैंग से जुड़ा अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान अपराधी और पुलिस टीम के बीच आमना-सामना हो गया। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में शिवराज राम घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद हथियारों और अन्य सामान को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत और पतरातू के अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिस टीम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि शिवराज राम पहले राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है, जबकि वर्तमान में वह प्रिंस खान गैंग के संपर्क में था। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि वह क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की।

पुलिस अब शिवराज राम से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और संभावित आपराधिक योजनाओं की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी अभियान चलाकर गिरोह के अन्य सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।