Farmers march to lay siege to CM's residence in protest against RIMS-2; protesters stopped near Oxygen Park.

रिम्स-2 के विरोध में किसानों का सीएम आवास घेराव मार्च, ऑक्सीजन पार्क के पास रोके गए आंदोलनकारी

Farmers march to lay siege to CM's residence in protest against RIMS-2; protesters stopped near Oxygen Park.
Farmers march to lay siege to CM’s residence in protest against RIMS-2; protesters stopped near Oxygen Park.

रांची: नगड़ी की उपजाऊ कृषि भूमि पर प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के विरोध में किसानों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का आक्रोश गुरुवार को सड़कों पर दिखाई दिया। मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकले आंदोलनकारियों को प्रशासन ने मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार विकास के नाम पर किसानों की जमीन छीनने की तैयारी कर रही है। उनका कहना है कि रिम्स-2 के लिए चिन्हित भूमि क्षेत्र की सबसे उपजाऊ कृषि जमीनों में शामिल है, जहां वर्षों से खेती की जाती रही है और सैकड़ों परिवारों की आजीविका इसी पर निर्भर है।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार या नए अस्पताल के निर्माण के विरोधी नहीं हैं। उनका कहना है कि राज्य में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की आवश्यकता है, लेकिन इसके लिए किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण उचित नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की कि अस्पताल निर्माण के लिए बंजर, गैर-कृषि या अन्य वैकल्पिक भूमि का चयन किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान किसानों और ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल आंदोलनकारी ऑक्सीजन पार्क के पास धरने पर बैठे हुए हैं और अपनी मांगों पर सरकार से सकारात्मक पहल की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now