20250904 112515

पिता ने की हैवानियत की हदें पार, नाबालिग बेटी से करता था दुष्कर्म; पिता गिरफ्तार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता अपनी 10 साल की नाबालिग बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म करता था। चुटिया पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, पीड़िता दूसरी कक्षा तक पढ़ाई कर चुकी है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसने एक साल पहले पढ़ाई छोड़ दी और घर पर ही रहने लगी। इसी दौरान आरोपी पिता शराब के नशे में अपनी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर वह बच्ची के साथ मारपीट भी करता था। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।

बुधवार को पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर चुटिया थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। बच्ची की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Share via
Share via