पंछी को दाना-पंछी को पानी: जनजागरूकता अभियान का आयोजन

पंछी को दाना-पंछी को पानी: जनजागरूकता अभियान का आयोजन

Share
Link copied

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) द्वारा आज पंछी को दाना-पंछी को पानी जन जागरूकता अभियान के पहले चरण का आयोजन किशोरगंज रोड न. 1 स्थित एलपी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमे स्कूल के बच्चों के बीच सकोरा (मट्टी का बर्तन) एवं दाना का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया ताकी इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना मिल सके साथ ही उनके प्राणों की रक्षा हो सके। इस भीषण गर्मी में हम मनुष्य तो अपने सुख-सुविधा के लिये उपाय कर लेते हैं। परन्तु इन बेजुबान पंछियों के पास इस तपती गर्मी से अपने प्राणों के रक्षार्थ कुछ नही होता।

एक तरफ जहां हम अपने स्वार्थ के लिए लगातार वृक्षों की कटाई कर पक्षियों के घरों को उजाड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण को बढ़ाकर प्रकृति से खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रकृति रूपी भगवती की हम पूजा तो अवश्य करते हैं परन्तु अपने क्रिया कलापों से उन्ही भगवती की अवहेलना भी करने में पीछे नही रह रहे हैं।

नतीजा हम सबके सामने है जहां पहले के दिनों में पक्षी हमारे घर-आंगन में सुबह शाम चहचहाते रहते थे वहीं आज सन्नाटा पड़ा है। हमारे बड़े-बुजुर्ग यह भी मानते थे कि पक्षियों के वास से वास्तु-दोष काट जाता है एवं घर परिवार में खुशहाली रहती है। परन्तु अब हालात यह है कि पक्षी बस अब चित्र एवं किताबों तक सिमट कर रह गए हैं।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के बीच लगभग 200 सकोरा एवं दाना के पैकेट का वितरण किया गया एवं उनसे निवेदन किया गया कि अपने घरों के छत एवं आंगन पर इसमें पानी भर कर रखें और साथ ही पक्षियों के खाने के लिए दान भी दें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एल. पी. पब्लिक स्कूल के तरफ से जितेंद्र पाठक एवं विजय कुमार मिश्रा का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समूह शाखा रांची की ओर से हेमन्त नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, एतवा बड़ाईक, यदुनाथ शाहदेव आदि सम्मलित हुए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow