बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर FIR दर्ज.

Share
Link copied

Team Drishti.

दुमका : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. कांग्रेस जिला कमिटी ने दर्ज कराया मुकदमा. कांग्रेस नें राज्य सरकार को अस्थिर करने को लेकर दीपक प्रकाश के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है.

गौरतलब है कि दीपक प्रकाश ने अपने बयान में तीन महीने के अन्दर सरकार के गिर जाने का दावा किया था. इस बात पर कांग्रेस जिला कमिटी ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए दुमका नगर थाने में मामला दर्ज कराया है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow