भाजपा राँची महानगर का प्रतिनिधिमंडल मारपीट की घटना में घायल मालती सिंह से मिला.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : भाजपा राँची महानगर जिला का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता के निर्देशानुसार धुर्वा मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह पप्पू को साथ लेकर महानगर की पूर्व मंत्री मालती सिंह से मुलाकात कर पिछले दिनों उनके साथ हुई बरबर्तापूर्ण मारपीट की घटना की जानकारी ली जिसमें मालती सिंह जी रो-रोकर बताने लगी कि भैया मेरे शरीर में चोट का दर्द और बढा है। प्रतिनिधिमंडल में महानगर के महामंत्री राजू सिंह जी, मीडिया प्रभारी मुकेश सिंह, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा जी, गोंदा मंडल अध्यक्ष रामलगन राम जी, महानगर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बबलू जी, वार्ड पार्षद दीपक लोहड़ा जी, अध्यक्षीय एवं कार्यक्रम विभाग के संयोजक विनय राज जी, धुर्वा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेश सिंह जी, धुर्वा मंडल के कार्यकर्ता मनोज मिश्रा जी आदि शामिल थे जिसमें सभी ने एकस्वर में कहा कि यदि दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी नही हुई तो भाजपा धुर्वा मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले महानगर भाजपा की पूर्व मंत्री मालती सिंह के घर के बाहर एक पान गुमटी के पास किसी छोटी बात पर विवाद होने पर कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लड़कों द्वारा लाठी से 20-25 लाठी मारा गया है जिसमें उनका एक हाथ टूट गया है तथा पूरे शरीर में लाठियों के चोट के निशान हैं पर अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो सकी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow