Foot march held in Khunti under the ‘Gau Samman Awhan Abhiyan’; memorandum submitted to the President and Prime Minister.

खूंटी में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत पदयात्रा, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Foot march held in Khunti under the ‘Gau Samman Awhan Abhiyan’; memorandum submitted to the President and Prime Minister.
Foot march held in Khunti under the ‘Gau Samman Awhan Abhiyan’; memorandum submitted to the President and Prime Minister.

खूंटी: गौ संरक्षण एवं गौवंश के सम्मान को लेकर चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को खूंटी में सैकड़ों लोगों ने पदयात्रा निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निचले चौक से शुरू हुई इस पदयात्रा में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के खूंटी जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रांची विभाग गौरक्षा संयोजक सुनील साहू ने किया।

ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा गौ संरक्षण से जुड़े कानूनों के सख्ती से पालन और गौवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह भी किया गया।

RKDF
Adv

कर्मवीर महतो ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। वहीं, सुनील साहू ने कहा कि गौवंश की रक्षा प्रत्येक सनातनी का नैतिक दायित्व है और सरकार को गौ तस्करी एवं गौहत्या के मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर पर अभिषेक कुमार, संजय गुप्ता, विशाल साहू, पवन सिंह, शिवम सिंह, मनोरंजन स्वांशी और निलॉय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now