इनोवा कार मे लदा विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
उत्पाद विभाग के टीम को एक बार फिर मिली बड़ी सफलता :

यह करवाई सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2सी स्थित लेक रोड पर हुई. उत्पाद विभाग के अधिकारी के मुताबिक सहायक उत्पाद आयुक्त बोकारो को सूचना मिली की शराब लदे इनोवा गाड़ी संख्या jh 09P/1314 से शराब ले जाया जा रहा है, जिसके बाद गठित टीम ने दोनों तरफ से घेराबंदी कर शराब बरामद किया. वैसे शराब की बड़ी खेप कहां जा रहा था यह कन्फर्म नहीं हुआ है, आशंका जाहिर की जा रही है की यह खेप पडोसी राज्यों मे ले जाना था. टीम ने गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ शुरू कर दी है, कई लोग धंधे मे शामिल है, इसकी खुलासा शीघ्र ही की जा सकती है…..



















