Shri Sarveshwari Group concluded its two-day annual festival in Simdega; devotees took part in the Ashta Prahari Akhand Kirtan.

श्री सर्वेश्वरी समूह सिमडेगा में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन में हिस्सा

Shri Sarveshwari Group concluded its two-day annual festival in Simdega; devotees took part in the Ashta Prahari Akhand Kirtan.
Shri Sarveshwari Group concluded its two-day annual festival in Simdega; devotees took part in the Ashta Prahari Akhand Kirtan.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा सिमडेगा में परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु महा विभूति कलश एवं शिवलिंग स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन, पूजन-अर्चन, सफल योनि ग्रंथ पाठ एवं पारिवारिक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

समापन अवसर पर समाधि स्थल पर पूजन-अर्चन पूज्य बाबा उत्साही राम द्वारा किया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय शाखा के अलावा छत्तीसगढ़, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, घाघरा, गुमला और रांची शाखा से आए बड़ी संख्या में शिष्य एवं श्रद्धालु शामिल हुए। गोष्ठी के दौरान गुमला शाखा से आए अजय कुमार सिन्हा ने सफल योनि ग्रंथ का पाठ किया। वहीं नीता, हरीतिमा और रोहिणी प्रसाद ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाल्टनगंज से आए सुधीर सिंह ने कहा कि यदि जीवन में रहनी-सहनी की ऋद्धि-सिद्धि आ जाए तो जीवन सहज और सरल बन जाता है। उन्होंने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह के आश्रमों में संस्कारयुक्त जीवन जीने की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने माताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को आश्रम की शिक्षाओं और अनुशासित जीवनशैली से जोड़ें।

वहीं जमशेदपुर से आए बबलू सिंह ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह आज पूरे देश में एक विशाल वटवृक्ष के समान परिवार बन चुका है, जहां से जुड़कर लोग भौतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में पूज्य बाबा उत्साही राम ने श्रद्धालुओं और शिष्यों को आशीर्वचन दिया। गोष्ठी का संचालन नवीन श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनय नंद ने किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now