Hundreds of people left Simdega to participate in the Tribal Pride Programme in Delhi.

दिल्ली जनजातीय गौरव कार्यक्रम में शामिल होने सिमडेगा से रवाना हुए सैकड़ों लोग

Hundreds of people left Simdega to participate in the Tribal Pride Programme in Delhi.
Hundreds of people left Simdega to participate in the Tribal Pride Programme in Delhi.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : दिल्ली के लाल किला मैदान में 24 मई 2026 को आयोजित होने वाले देशव्यापी “आदिवासी जनजाति सांस्कृतिक समागम (जनजाति गर्जना रैली)” में भाग लेने के लिए सिमडेगा जिले से बड़ी संख्या में लोग रवाना हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Amit Shah शामिल होंगे। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष को समर्पित बताया गया है। कार्यक्रम का आयोजन जनजाति सुरक्षा मंच एवं Rashtriya Swayamsevak Sangh के तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया था। इसके बाद जिले से 500 से अधिक लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवार दोपहर से ही गांधी मैदान में जुटने लगे। लोगों को रांची से सुबह 3 बजे ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी देकर गांधी मैदान बुलाया गया था।

हालांकि, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों के लिए बस, पेयजल, नाश्ता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई लोग नाराज दिखे। लोगों का कहना था कि उन्हें विदा करने या हौसला बढ़ाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक अथवा आरएसएस के जिम्मेदार पदाधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में निराशा देखी गई।

इसी बीच भाजपा प्रवक्ता अशोक बड़ाइक, जो जलडेगा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने सिमडेगा आए थे, को लोगों की परेशानी की सूचना मिली। इसके बाद वे देर शाम गांधी मैदान पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों के लिए बस की व्यवस्था कराई। अशोक बड़ाइक के पहुंचने के बाद भाजपा नेता नवीन सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को आवश्यक सुझाव देते हुए यात्रा व्यवस्था में सहयोग किया।

मौके पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद भुवनेश्वर सेनापति ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम में जा रहे लोगों को शुभकामनाएं दीं। इधर, स्थानीय स्तर पर भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कई लोगों ने इसे संगठनात्मक उदासीनता बताते हुए कहा कि इस तरह का रवैया पार्टी के प्रति लोगों के विश्वास को कमजोर कर सकता है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now